बेमेतरा| थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बेमेतरा-बेरला मेनरोड स्थित कोबिया चौक में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कोमल साहू (45 वर्ष), निवासी ग्राम जेवरी, को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 पाव देसी मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1400 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। साथ ही बिक्री रकम 300 रुपये भी बरामद की गई। इस प्रकार कुल 1700 रुपये की जब्ती की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि भानुप्रताप पटेल, आरक्षक महेश जांगड़े व थाना स्टाफ शामिल रहे।


