झारखंड की दिव्यांग एथलीट काजल ने रचा इतिहास:चेन्नई में नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

जामताड़ा की एथलीट काजल कुमारी ने झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। झारखंड से इस चैंपियनशिप में 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से केवल काजल ने पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। शुक्रवार को जब वह जामताड़ा पहुंचीं, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। माय डिफेंस अकादमी के कोच मनोज कुमार पिछले 7-8 वर्षों से काजल को प्रशिक्षण दे रहे हैं। काजल बचपन से ही बाएं हाथ से दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने इसे कभी कमजोरी नहीं माना। वह सामान्य महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती आ रही हैं। काजल के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद काजल ने कभी हार नहीं मानी। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है। काजल की जीत अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *