कवर्धा| शहर के बीचों-बीच स्थित जिला प्रेस क्लब कार्यालय के सामने की नाली कचरे से पूरी तरह जाम पड़ी है। वहीं सफाई व्यवस्था की हालत बदतर है। नाली में प्लास्टिक, गंदगी और सड़ांध भरी हुई है, जिससे आसपास बदबू फैल रही है। कई दिनों से नाली की सफाई नहीं हुई है। कचरा जमा होने से पानी का बहाव रुक गया है। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।


