रायगढ़ | इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) रायगढ़ ने सामाजिक सहयोग कार्यक्रम के तहत स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय को 100 बेडशीट प्रदान किए। कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रभात पटेल, सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।


