कोरबा | घंटाघर रोड पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के दो एयरबैग खुलने से ड्राइवर व बगल सीट पर बैठा युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार युवक नशे में थे। घटना के बाद कार सवार दोनों ने साथियों को मदद के लिए बुलाया। साथियों के पहुंचने के बाद वे कार का नंबर प्लेट उखाड़ कर ले गए।


