बिलासपुर| अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा फिसलकर एक मजदूर के पैर पर गिर गई, जिससे उसकी जांघ और सिर में गंभीर चोट आई। घायल मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों का आरोप है कि काम में जल्दबाजी की गई और मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। उनका कहना है कि कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेई के कार्यकाल समाप्त होने से पहले अनावरण कराने की तैयारी के चलते लापरवाही हुई। घटना से आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर कुलसचिव गौतम को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।


