भिलाई| नगर निगम भिलाई के अधिकारी अब सड़क किनारे दुकान लगाकर व्यापार करने वालों पर जुर्माना लगा रहे हैं। बुधवार को निगम की टीम ने दो व्यापारियों से 5500 रुपए चालान वसूल किया। आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देश पर जोन-5 राजस्व विभाग की टीम ने कार्यवाही की। फल व्यापारी अवैध कब्जा करके व्यवसाय कर रहे थे। इसे देखते हुए फल व्यापारी किशन सोनकर से 500 रुपए और मटका व्यापारी अचिंता पाल से 5000 रुपए जुर्माना लिया गया। इसी प्रकार रेडिमेड कपड़ा, हेलमेट, नारियल पानी, फूल पौधा व्यवसायी, चाय दुकान, पानी दुकान संचालकों को नोटिस दिया गया है। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, प्रहलाद लहरे, सहायक राजस्व निरीक्षक दुर्योधन साहू, गणित बघेल आदि उपस्थित रहे।


