सिटी रिपोर्टर| दुर्ग पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत निगम क्षेत्र में निर्मित आवास अब अंतिम चरण में पहुंचकर हितग्राहियों को सौंपे जा रहे हैं। निगम की ओर से एएचपी घटक के अंतर्गत बनकर तैयार हुए ये आधुनिक, आकर्षक और किफायती मकान नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहे हैं। लॉटरी में जिन हितग्राहियों के नाम आए हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सम्पूर्ण राशि जमा करने पर आवंटन के उपरांत अधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके बाद हितग्राही अपने नए घर में प्रवेश कर सकेंगे। निगम क्षेत्र में गणपति विहार, सरस्वती नगर और माँ कर्मा बोरसी तीन प्रमुख स्थलों पर आवासों का निर्माण किया गया है। इन स्थलों पर नागरिकों की ओर से लगातार आवेदन जमा किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार हितग्राहियों के बीच प्रतिमाह निष्पक्ष लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आवास आवंटन किया जा रहा है। बुधवार को तीनों आवास स्थलों के लिए प्राप्त कुल 8 आवेदनों की लॉटरी निकाली।


