दुर्ग| कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झीट तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी स्व. मोहम्मद इम्तियाज को अपने घर में साइकल निकालते समय किसी जहरीले सांप के काट लेने से उपचार के दौरान 12 जून 2024 को मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार ग्राम चंगोरी तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी स्व. सुदर्शन यादव उम्र 35 वर्ष शीतला मंदिर तालाब में नहाते समय पानी में डुबने से 7 नवम्बर 2024 को मृत्यु हुई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. मोहम्मद इम्तियाज के माता शबाना बानो बेगम और स्व. सुदर्शन यादव के माता सुमरीत बाई यादव 4-4 लाख रुपए दिए।


