भिलाई | नगर निगम भिलाई के अधिकारी कैसा काम करते हैं इसका साक्षात उदाहरण यह नल कनेक्शन है। निगम ने पाइप लाइन बिछाने प्राइवेट एजेंसी को ठेका दे रखा है। ठेकेदार ने गली खोदना ना पड़े और मजदूरों का पैसा बचाने के लिए गली के ऊपर ही पाइप लाइन बिछा दिया है। यह तस्वीर खुर्सीपार जोन क्षेत्र के बापू नगर की है। यहां शिवनाथ नदी का नल लगा है और बोर से भी पानी सप्लाई किया जाता है। शिवनाथ नदी में पानी गंदा आ रहा था, तो निगम ने नया पाइप लाइन बिछाया और बोर से जोड़ दिया है। लेकिन पाइप लाइन गली में ही पाइप बिछाकर छोड़ दिए है।


