बालोद| जिले में स्थित तांदुला जलाशय के पार वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत जुर्रीपारा की ओर से जाने वाले मार्ग पर बेरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग साइड से अपनी बाइक ऊपर चढ़ा लेते हैं। वहीं कुछ युवा बाइक चढ़ाते समय स्टंट करते भी नजर आ रहे हैं। इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। -अजय सागर, बालोद


