फाइलेरिया मुक्त बनाने घर-घर खिला रहे दवाई

महासमुंद| ग्राम खरोरा को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और मितानिनों द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मितानिनें घर-घर और स्कूलों में जाकर बच्चों व ग्रामीणों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करा रही हैं। दवा का वितरण लोगों की आयु और वजन के मापदंडों के आधार पर किया जा रहा है, ताकि पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अभियान के दौरान बताया गया कि नियमित अंतराल पर इस दवा का सेवन करने से फाइलेरिया के संक्रमण को पूरी तरह रोका जा सकता है। मितानिन कौशल्या चंद्राकर, लता चंद्राकर, संतोषी पटेला और हीराबाई चंद्राकर घर-घर पहुंचकर दवा सेवन करा रहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *