आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पद भरे जाएंगे

कोरबा| एकीकृत बाल विकास परियोजना कटघोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र नवापारा क्रमांक-1 (धवईपुर), खोडरी क्रमांक-2 व आंगनबाड़ी केंद्र ढपढप क्रमांक-1 में आगंनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी केन्द्र केसला, रलिया क्रमांक-3, रलिया क्रमांक-2, ज्योतिष नगर (भिलाई बाजार), तेलसरा क्रमांक-3, हुंकरा, सोनपुरी और नगर पंचायत छुरीकला के वार्ड-10 व 11 के आंगनबाड़ी केन्द्र दुर्गा चौक में खाली आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरने आवेदन मंगाए गए थे। कटघोरा की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदनों के अनुसार प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक जारी करते हुए संबंधित कटघोरा कार्यालय में सूची चस्पा की गई है। इस पर अभ्यर्थियों से 24 फरवरी से दावा-आपत्ति मंगाई गई है। अंतिम तिथि 5 मार्च है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *