भास्कर संवाददाता | चूरू आबकारी जोन बीकानेर के आबकारी आयुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को चूरू जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में विभिन्न मामलों में जब्त 64 वाहनों की सार्वजनिक रूप से नीलामी में कुल 57 वाहन नीलाम हुए। इस दौरान बीकानेर जोन अतिरिक्त आयुक्त मनीषा लेघा, जिला आबकारी अधिकारी सुमेर सिंह मीणा, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, परिवहन निरीक्षक चंद्रशेखर शर्मा तथा समस्त आबकारी निरीक्षक व प्रहराधिकारी, आबकारी निरोधक दल उपस्थित रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 1.37 करोड़ रुपए से 57 वाहन नीलाम किए गए।


