भास्कर न्यूज | सादुलपुर बैरासर गांव में स्थित बाबा गणेशनाथ महाराज धाम में 20 व 21 फरवरी को विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। रामावतार बैरासरिया ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो समाधि स्थल से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन रात 8.15 बजे से जागरण होगा। 21 फरवरी को सुबह 9.15 बजे से भंडारे का आयोजन होगा।


