श्याम कथा 25 से

सादुलपुर | सांवरिया सेठ मित्र मंडल राजगढ़ की ओर से नवनिर्मित श्याम मंदिर में 25 से 27 फरवरी तक श्याम कथा व भजन संध्या होगी। मंडल उपाध्यक्ष रिंकू चंगोईवाला ने बताया कि 25 से 27 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कथा होगी। कथावाचक उपेंद्र पांडिया रहेंगे। 25 फरवरी को श्रीश्याम जन्मोत्सव, 26 फरवरी को द्रोपदी स्वयंवर और इंद्रप्रस्थ की स्थापना व 27 फरवरी को शीश अवतरण की कथा सुनाई जाएगी। 27 फरवरी की रात भजन संध्या होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *