भास्कर संवाददाता | चूरू डाक विभाग की आईटी 2.0 डिजिटल क्रांति के तहत सभी 42 डाकघरों में यूपीआई आधारित क्यूआर कोड भुगतान प्रणाली लागू कर दी गई है। यह पहल जिले के डाकघर से जुड़े लोगों को विशेष रूप से ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में तेज और सुरक्षित लेन-देन की सुविधा देगी। डाक सेवाओं के डिजिटल विस्तार यूपीआई भुगतान, डाक टिकट, बुकिंग शुल्क, धनादेश प्रेषण, कोड भुगतान पोस्टमैन को क्यूआर कोड से किया जा सकता है। यह सुविधा अगस्त 2025 से चालू की गई थी तथा अब तक 20 हजार से अधिक डिजिटल लेने-देन के जरिए 16.20 लाख रुपए की राशि का लेन-देन हो चुका है।


