तेज हवा से आड़ी पड़ी गेहूं की फसल, किसान चिंतित

भास्कर न्यूज| बूंदी जिले में बुधवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही हल्की बारिश होने लगी और तापमान में कमी आ गई। दिन में कहीं तेज तो कहीं धीमी गति से बारिश हुई। मौसम परिर्वतन के साथ ही दिन का तापमान एक ही दिन में 6 डिग्री तक गिर गया। वहीं, रात का तापमान भी 2 डिग्री कम हो गया। मंगलवार को अधिकतम 32 डिग्री था, जो गिरकर 26 रह गया। रात का पारा 15 से गिरकर 13 डिग्री रह गया। गुरुवार को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। बसोली| क्षेत्र के ग्राम रामी की झोपड़ियां, डाटुंडा, गुढ़ाबांध, बहादुरपुरा, कल्याणपुरा में बुधवार सुबह 8 बजे से मौसम में बदलाव देखा गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आधे घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों की गेहूं की फसलों को राहत दी। रामी की झोपड़ियां के किसान केसरीलाल मीणा ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल पकने की तैयारी में थी। ऐसे में अचानक हुई बारिश और तेज हवा के कारण फसल आड़ी पड़ गई। कई किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं मटर और सरसों की कटाई हुई फसल भी बारिश से गीली हो गई। उधर, सहायक कृषि अधिकारी बड़ानयागांव के बाबूलाल मीणा ने बताया कि अधिकतर खेतों में बरसात से फायदा ही देखने को मिल रहा है। कुछ किसानों को लगभग 10 प्रतिशत नुकसान हुआ है, लेकिन इसका कुल पैदावार पर असर नहीं पड़ेगा। वहीं, बारिश के बाद मौसम में ठंडक लौट आई है और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में किसानों को सतर्क रहना चाहिए। फसल की सुरक्षा के लिए समय पर उपाय करना जरूरी है। देई| कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को बूंदाबांदी के साथ हल्की बरसात हुई, जिससे सड़कें गीली हो गईं और अचानक मौसम बदलने से सर्दी का असर बढ़ गया। दिनभर बादल छाए रहे। बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिला। वहीं कटाई के लिए तैयार हो रही सरसों की फसल को लेकर किसानों के चेहरों पर हल्की चिंता की लकीर दिखाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *