टोंक| शहर को जोड़ने वाली सभी मुख्य सड़कें और बड़ा कुआं से आने वाली अन्य सीसी सड़कें जर्जर व दयनीय स्थिति में हैं। इनमें छोटे-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, वाहनों के टायर, सस्पेंशन व अलाइनमेंट को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा पैदल चलने वालों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। इन सीसी सड़कों की हालत इतनी खराब है कि दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ आंतरिक गलियों की मरम्मत तत्काल आवश्यक है, ताकि आवागमन सुगम हो और जान-माल की हानि रुके। नगर परिषद व सानिवि सड़कों की पैचवर्क व पूर्ण मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराए। – नईम अरशाद, टोंक


