टोंक| जिला कारागृह में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों की समीक्षा को लेकर अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी (यूटीआरसी) की अनुवर्ती बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (वैकल्पिक विवाद निस्तारण केंद्र), टोंक में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत जमानत पर रिहा किए जाने योग्य विचाराधीन बंदियों के मामलों की समीक्षा की गई। प्राधिकरण सचिव (एडीजे) दिनेश कुमार जलुथरिया ने बताया कि एक माह पूर्व 15 जनवरी को आयोजित बैठक में चिह्नित बंदियों के प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य विचाराधीन बंदियों को शीघ्र न्याय दिलाने व जमानत योग्य मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करना रहा। एडीजे, टोंक महावीर महावर, एएसपी कमल कुमार मीणा, सहायक कलेक्टर देवेन्द्र सिंह चौहान, कारापाल राजेश कुमार मीणा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रमेश शर्मा उपस्थित रहे।


