ई-केवाईसी में सुस्ती, 10 रोजगार और 29 तकनीकी सहायकों को नोटिस

भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत ई-केवाईसी कार्य की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले की सभी जनपद पंचायतों में कार्यरत 10 रोजगार सहायकों एवं 29 तकनीकी सहायकों को अलग-अलग कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि ई-केवाईसी कार्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं की गई। इस कारण काम पिछड़ रहा है। कई बार समीक्षा बैठक में निर्देश दिए जाने के बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है। रोजगार सहायकों को ग्राम स्तर पर पंजीकृत श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में लापरवाही बरतने, तय प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं करने के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। वहीं तकनीकी सहायकों को मनरेगा कार्यों की प्रविष्टि, सत्यापन एवं पोर्टल पर अद्यतन प्रगति सुनिश्चित नहीं करने के संबंध में कारण बताने नोटिस जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में संबंधित की ओर से संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *