नक्शा प्रोजेक्ट में शहरी भूमि अभिलेखों का डिजिटाइजेशन

भास्कर न्यूज| धमतरी
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ के तहत नगर निगम धमतरी क्षेत्र में शहरी भूमि अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य प्रगति पर है। निगम क्षेत्र के 29.4 वर्ग किमी में विस्तारित 40 वार्डों में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से सर्वे किया है। अब शहरी भूमि रिकॉर्ड का अद्यतनीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों को कम करना तथा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित शहरी नियोजन को बढ़ावा देना है। इस नक्शा प्रोजेक्ट के काम का कमिश्नर प्रिया गोयल, डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित इस परियोजना में राजस्व एवं नगर निगम अमले द्वारा भूस्वामियों की उपस्थिति में मकान, भवन एवं संस्थानों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक चरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस तरह सर्वे व डिजिटाइजेशन काम जारी 17 फरवरी तक कुल 17 हजार 635 प्रविष्टियां दर्ज की जा चुकी हैं। यूनिटवार प्रगति में धमतरी ओल्ड यूनिट में 2207, सर्वे यूनिट-2 में 125, यूनिट-3 में 255, यूनिट-4 में 612, यूनिट-5 में 649, यूनिट-6 में 647, यूनिट-7 में 179, यूनिट-8 में 397 तथा यूनिट-9 में 292 प्रविष्टियां दर्ज की हैं। अन्य क्षेत्रों में बठेना में 3388, गोकुलपुर में 3147, हटकेश्वर में 2615 तथा सोरिदभाठा में 3122 प्रविष्टियां पूर्ण की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *