धमतरी| देल्ही पब्लिक स्कूल धमतरी के विद्यार्थियों ने जेईई मेंस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। प्रतीक साहू ने 98.35 प्रतिशत, त्रियाना गुप्ता ने 98.10 प्रतिशत, राजवीर नाहर ने 96.80 प्रतिशता, यश कुमार लच्छवानी ने 94.22 प्रतिशत, स्वरूप पांडा ने 94.35 प्रतिशत, धैर्य चंद्राकर ने 93.11 प्रतिशत, अंशुमान गुप्ता ने 91.83 प्रतिशत अंक लाया है। प्राचार्य डॉ. नितिन शर्मा, डायरेक्टर धीरज अग्रवाल, निधि अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर सतप्रीत सिंग और रोहित कुमार ने विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की।


