भास्कर न्यूज | रायगढ़ लैलूंगा थाना क्षेत्र में युवक ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। प्रेमिका सहेली के साथ पहुंची। युवक ने दोनों को दुष्कर्म का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार जशपुर की 17 साल की किशोरी का दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैकरा (22) निवासी ग्राम किलकिला लैलूंगा से मोबाइल के जरिए परिचय हुआ। उसने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का वादा किया। 14 फरवरी के दिन युवक ने उसे लैलूंगा मिलने बुलाया। किशोरी अपनी सहेली के साथ पत्थलगांव होकर बस से लैलूंगा पहुंची। आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन के साथ उन्हें ग्राम सोनाजोरी गए। आरोपी ने पहले प्रेमिका फिर सहेली के साथ भी जबरदस्ती दुष्कर्म किया।


