भास्कर न्यूज| महासमुंद ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महज 12 घंटे के भीतर तीन कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 187 किलो गांजा बरामद किया है। इस की कीमत 93 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोयनाबाहरा रोड के पास घेराबंदी कर एक यूपी नंबर के ट्रक (यूपी 60 सीटी 5791) को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के डाले में रखे पशु चारे की बोरियों के नीचे से 140 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी रविशंकर यादव (बिहार) और सुनील चौहान (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे 70 लाख का गांजा और 16 लाख का ट्रक को जब्त किया। आरोपी गांजे को बेचने ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था। बागबाहरा नेशनल हाईवे से स्कूटी के जरिए तस्करी नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की स्कूटी रोकी गई। दो युवकों के पास से 23.30 किलो गांजा मिला। आरोपी पुष्पेंद्र साहू और योमेश यादव (दोनों निवासी दुर्ग) से 11.65 लाख रुपए का गांजा, स्कूटी जब्त की गई है।


