अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भीतरघात का आरोप:मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस पार्षद ने लिखा पत्र, दो पदाधिकारियों ने BJP का साथ दिया;कार्रवाई की मांग

मनेंद्रगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 12 से विजयी कांग्रेस पार्षद गिरधर जायसवाल ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जायसवाल ने ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश सिंह और मनेंद्रगढ़ कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राशिद खान पर भीतरघात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन दोनों पदाधिकारियों ने चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में काम किया। वरिष्ठ नेताओं पर भीतरघात का आरोप इस मामले को लेकर जायसवाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस में यह पहला मामला सामने आया है, जहां जीते हुए प्रत्याशी ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *