महाशिवरात्रि से पहले मंदिर में चोरी:बलरामपुर में शिवलिंग और धातु का नाग गायब; ग्रामीण बोले- नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे

बलरामपुर में महाशिवरात्रि से पहले शिवलिंग चोरी का मामला सामने आया है। 14 फरवरी की रात खरहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग और धातु से बने नाग की चोरी हुई है। ग्रामीणों ने 16 फरवरी को थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र की घटना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया है। इस मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि पर विशाल मेले का आयोजन होता है। हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द शिवलिंग को बरामद कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा वाड्रफनगर चौकी प्रभारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। महाशिवरात्रि के आयोजन पर असर इस चोरी की घटना का असर 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन मेले और धार्मिक आयोजनों पर भी पड़ सकता है। श्रद्धालु इस घटना से दुखी और नाराज हैं। हालांकि, वे चाहते हैं कि महाशिवरात्रि का पर्व बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *