छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव का दूसरा चरण पूरा हो चुका है। दोनों ही चरणों में भाजपा का दबदबा रहा है। कुल 18 सीट के लिए चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने 13 में से 11 सीट पर अपना कब्जा कर लिया है। नगरीय निकाय चुनाव के बाद सबकी नजर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में है। ऐसे में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शहर सरकार बन चुकी है और अब ग्रामीण सरकार भी भाजपा की बनते नजर आ रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहले चरण का चुनाव 17 फरवरी को हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए पुसौर, कोड़ातराई और लोईंग में भाजपा ने जीत हासिल की है। लोईंग सीट में प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। खरसिया ब्लाॅक में 6 में 5 जीते इसके बाद 20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान धरमजयगढ़ और खरसिया ब्लाॅक में हुआ। जिसमें खरसिया विधानसभा में 6 सीट थी। इसमें जोबी, महका, चपले, लाखा और सुपावाली सीट भाजपा ने जीत ली है और नंदेली क्षेत्र की सीट कांग्रेस के खाते में आई। धरमजयगढ़ विधानसभा में जिला पंचायत सदस्य की 4 सीट थी। जिसमें भाजपा ने 3 सीट जीत ली। छाल, धरमजयगढ़ और बाकारुमा सीट भाजपा ने जीता और कापू में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे। 23 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव 23 फरवरी को होगा। यहां लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 5 सीट पर चुनाव होगा। जिसमें लैलूंगा विधानसभा में 4 सीट और धरमजयगढ़ विधानसभा में 1 सीट है। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले सभी सीट जीतेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने बताया कि अब तक डीडीसी के 13 में 11 सीट भाजपा ने जीत लिए हैं। अब तीसरे चरण का चुनाव 5 सीट के लिए बचा है, जिसमें भाजपा सभी सीट जीतेगी। अभी 2 सीट कांग्रेस के खाते में कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभी कांग्रेस 2 सीट जीती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धनबल और सत्ताबल से जीत रही है। उनकी जीत का यही कारण है। पिछले बार कांग्रेस की 14 सीट थी।


