ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, रिटायर्ड कर्मी की मौत

भास्कर न्यूज | कोरबा फोरलेन पर देर शाम अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। सर्वमंगला चौक से कुसमुंडा जाने वाले फोरलेन मार्ग पर खम्हरिया मोड़ के पास देर शाम 7 बजे हादसा हुआ। बाइक सीजी-12-एआर-5587 को तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी-12-बीबी-8170 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। बाइक में विकास नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी अरुण कुमार (63) सवार थे, जिनके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रेलर को छोड़कर भागने लगा, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। वहीं उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक अपने साइड पर चल रहा था। ट्रेलर के तेजरफ्तार में होने की वजह से उक्त हादसा हुआ। मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से आए दिन हादसा होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *