कोरबा| जिले के परीक्षा केन्द्रों में पीएससी परीक्षा 22 फरवरी की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में होगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।


