धमतरी| सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से हो गई है। पहला पेपर शारीरिक शिक्षा का हुआ। इसमें 6 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर नितिन शर्मा ने बताया कि नवोदय विद्यालय कुरूद सेंटर में 1 और मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल सेंटर में 5 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। तीसरे सेंटर डीपीएस में सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


