बिलासपुर | होली पर दक्षिण भारत से बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मार्ग से होकर गुजरते हुए छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों के यात्रियों के लिए सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन तीन फेरे चलाएगी और इसमें कुल 24 कोच होंगे, जिससे अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेगी। चर्लपल्ली से रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शाम 4:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में रक्सौल से सुबह 4:04 बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।


