कोरगा| घर से सुबह दातून करने गांव के तालाब में पहुंचे एक ग्रामीण की पानी में डूबने से मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है। घटना उरगा थराना अंतर्गत सुपातराई गांव में बुजुर्ग बुद्धूराम मैत्री (65) निवासरत था। वह बुधवार सुबह दातून करने घर से निकलकर गांव के तालाब की ओर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने जब खोजबीन की तो तालाब में उसका शव नजर आया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।


