तिरुपति-रक्सौल एक्स. 21, 28 फरवरी और 7 मार्च को

भिलाई| यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस कड़ी में तिरुपति-रक्सौल मार्ग में तीन फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। तिरुपति से रक्सौल के लिए 21, 28 और 7 मार्च को तथा रक्सौल से तिरुपति के लिए 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलेगी। तिरुपति से यह ट्रेन सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन दिन सुबह 6.57 को गोंदिया, 9.25 को दुर्ग, 10.20 को रायपुर, 11.50 को बिलासपुर और तीसरे दिन दोपहर 1.30 को रक्सौल पहुंचेगी। रक्सौल से यह ट्रेन सुबह 8.30 को छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 11.40 को बिलासपुर, दोपहर 2 बजे रायपुर, 3.10 को दुर्ग, 5.37 को गोंदिया होते हुए तीसरे दिन शाम 6.30 पहुंचेगी। इसी तरह चर्लपल्ली-रक्सौल-चर् लपल्ली के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह गाड़ी चर्लपल्ली से 23 और 28 फरवरी एवं 1 मार्च और रक्सौल से 26 फरवरी, 3 और 4 मार्च को चलेगी। चर्लपल्ली से यह ट्रेन रात 10 बजे छूटेगी। दूसरे दिन गोंदिया, राजनांदगांव होते हुए सुबह 10.25 बजे दुर्ग पहुंचेगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 4.50 को रक्सौल पहुंचेगी। इसी तरह रक्सौल से सुबह 4.04 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 7.20 को दुर्ग पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *