पाइप लाइन जोड़ रहे अफसर पटरीपार क्षेत्र में जल संकट

नगर निगम भिलाई के पटरीपार क्षेत्र के आधे इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है। इसका कारण है पाइप लाइन का कनेक्शन। हर साल गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है। ऐसे में निगम करीब 9 करोड़ से 4 नई टंकी बना रहा है। इसमें से तीन टंकी बन कर लगभग तैयार है। इन टंकियों के लिए पाइप लाइन का इंटर कनेक्शन किया जा रहा है। फिलहाल निगम की टीम ने कैंप 2 के पानी टंकी के लिए पाइप लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से बुधवार की सुबह और शाम दोनों टाइम पानी सप्लाई नहीं हो पाई। निगम टैंकर से पानी की सप्लाई करने की बात कह रहा है, लेकिन पर्याप्त टैंकर नहीं होने की वजह से वार्ड में जनता को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों की माने तो गुरुवार की सुबह तक पाइप का काम हो जाएगा। तो वे शाम तक नलों से पानी सप्लाई शुरू कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *