आयोजन: मनप्रीत की आवाज पर झूमते रहे दर्शक

बिश्रामपुर | छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में आयोजित कार्निवाल की सांस्कृतिक संध्या उस समय यादगार बन गई, जब बिश्रामपुर के युवा गायक मनप्रीत सिंह ने मंच संभाला। उनकी मखमली और सधी आवाज ने शुरुआत से ही श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे-जैसे प्रस्तुति आगे बढ़ी, पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मनप्रीत ने सूफी, रोमांटिक और छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई प्रदान की। कई दर्शक मोबाइल की रोशनी जलाकर गीतों का आनंद लेते नजर आए, जिससे माहौल और भी आकर्षक हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *