लुधियाना | महानगर के दरेसी रोड स्थित मिश्रा चौक पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से पहुंचे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर उनके साथ विवेक गुप्ता, सुखविंदर भल्ला, दिनेश मरवाहा, कमल बस्सी और विनय गुप्ता समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


