पावरकॉम की शिकायत पर न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनेजमेंट पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | लुधियाना दंडी स्वामी के नजदीक स्थित न्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मैनेजमेंट के खिलाफ पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। इस बार केस पीएसपीसीएल (पावरकॉम) के वेस्ट जोन के अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल मैनेजमेंट ने रिहायशी इलाके में अवैध रूप से बिजली जनरेटर चलाकर क्षेत्रवासियों की जान जोखिम में डाली है। जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि अभी केस दर्ज हुआ है। जांच शुरू करनी बाकी है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले थाना डिवीजन-5 की पुलिस स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ 2400 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का केस दर्ज कर चुकी है। उस केस में आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट ने तीन स्कूल और नौ दुकानों की इमारतें बनाकर उन्हें बेच दिया। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ओर से दी गई शिकायत में जमीन पर व्यावसायिक गतिविधियां करने और करीब 2400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का जिक्र किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *