आईफोन छीनने में नाकाम दूसरी गली से झोला ले फरार

भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर के चंद्र नगर स्थित सिविल सिटी इलाके में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े भी वारदात करने से नहीं डर रहे। 17 फरवरी की दोपहर महज 20 मिनट के भीतर एक ही झपटमार ने दो अलग-अलग गलियों में महिलाओं को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी युवक काली जुपिटर स्कूटी पर सवार था और उसने टोपी वाली स्वेटर पहन रखी थी। वह दोपहर के समय सिविल सिटी की गलियों में घूमता रहा। पहली गली में उसने एक महिला से आईफोन छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला के विरोध करने पर वह मोबाइल छीने बिना ही मौके से फरार हो गया। पहली वारदात में नाकाम रहने के बावजूद बदमाश नहीं रुका। करीब 10 से 15 मिनट बाद उसने दूसरी गली में एक अन्य महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला घर से सामान लेने बाहर निकली थी। तभी आरोपी ने झपट्टा मारकर उसका झोला छीन लिया और तेज रफ्तार से स्कूटी भगाकर फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। दोनों घटनाओं का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है, जिसमें आरोपी स्कूटी पर घूमते और वारदात करते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *