प्रियंका, कविता महामंत्री, पूजा बनीं शहर मंडल अध्यक्ष

धमतरी| भाजपा जिला धमतरी द्वारा महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष अनीता यादव की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए रुक्मणी सोनकर, प्रीति यदु, पुष्पा साहू और ललिता भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला भाजपा प्रवक्ता उमेश साहू ने बताया कि महिला मोर्चा के जिला महामंत्री पद पर प्रियंका सिन्हा और कविता यादव को चुना है। मंत्री के रूप में पवित्रा दीवान, विमला ध्रुव, विनिता कोटरी, वीणा साहू और भुवनेश्वरी चंदेल को दायित्व दिया है। कोषाध्यक्ष का पद संगीता जगताप को, सह-कोषाध्यक्ष का पद गीतेश्वरी साहू को मिला है। मीडिया प्रभारी डॉली सोनी और सह मीडिया प्रभारी सुलोचना देवांगन नियुक्त की गई हैं। सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व अनीता सोनकर और सह सोशल मीडिया प्रभारी फुलबरी साहू को सौंपा गया है। कार्यसमिति सदस्य के तौर पर संपदा साहू, पद्मनी तिवारी, सुशीला तिवारी, ज्ञमित सिन्हा, सती मरकाम, तेजस्वनी साहू, दुर्गा साहू, पुष्पा साहू, अनुराधा साहू, नंदिनी पटेल, खिलेश्वरी निषाद, संध्या साहू, खुशी यादव और जानेश्वरी साहू को शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *