केपीएस में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया

धमतरी| कृष्णा पब्लिक स्कूल में मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, भाषण और कविताओं के माध्यम से अपने माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। भाषणों के माध्यम से माता-पिता के महत्व को रेखांकित किया। शिक्षिकाओं ने भावनात्मक संदेशों के जरिए बच्चों को समझाया कि माता-पिता जीवन के प्रथम गुरु और सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं। इस अवसर पर मातृ-पितृ पूजन दिवस से संबंधित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्राचार्य पूजा सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अच्छे संस्कार, कृतज्ञता और परिवार के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा माता-पिता के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर उप-प्राचार्य सुप्रिया मेश्राम, देविका गुप्ता, स्वप्ना पदमवार, कल्पना सेन, भारती साहू, भैरवी गोस्वामी, प्रतिभा साहू, महिमा साहू, वैश्नवी शर्मा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *