बिलासपुर| पुरुष जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल टूर्नामेंट में दिव्यांशु सिद्धार्थ देवांगन ने क्वालिफाई कर लिया है। ऐसा करने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले खिलाड़ी हैं। रायगढ़ के रहने वाले दिव्यांशु बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी में एयर राइफल की प्रेक्टिस करते हैं। शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक मसीह ने बताया कि इजिप्ट में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप काइरो 2026 में उनका चयन हुआ है। इससे पहले उन्होंने भोपाल में हुए 68वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में पुरुष जूनियर 10 मीटर एयर राइफल टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर राज्य के लिए पहला सिल्वर मेडल हासिल किया था। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ने बधाई देते हुए आशा जताई कि वे अप्रैल में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।


