बंधवापारा तालाब के टॉयलेट की हालत खराब

बिलासपुर | हेमूनगर बंधवापारा तालाब परिसर में बने महिला एवं पुरुष शौचालयों की स्थिति जर्जर हो गई है। शौचालयों में लगे कमोड टूट चुके हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इसके कारण यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय में नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो रही है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। बदबू के कारण पर्यटक असहज महसूस करते हैं और क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि तालाब परिसर में आने वालों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। – रवि वाधवानी, स्थानीय निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *