पदोन्नति: राम कुमार गोड़मर्रा में बने प्रधान पाठक

परपोड़ी| ग्राम गोड़मर्रा राम कुमार पाल को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोड़मर्रा में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन प्रियता और समर्पण भाव से कार्य करते आ रहे हैं। हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों को बढ़ावा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ग्रामीण व शिक्षकों ने कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में और सुधार होगा तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यालय के शिक्षकों ऋषि कुर्रे, गोमती साहू, मणि देवांगन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *