बिलासपुर | नगर निगम के विकास भवन में नया लिफ्ट लगाया गया है। हालांकि पुराने लिफ्ट के लोहे के सामान को भवन शाखा के पास ही कबाड़ की तरह छोड़ दिया गया है। यह सामान कई दिनों से वहीं पड़ा हुआ है, लेकिन उसे हटाने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी रोजाना आते-जाते समय इन लोहे के टुकड़ों से टकरा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से कबाड़ को जल्द हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे न केवल कार्यालय परिसर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। जल्द कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। – जितेन्द्र शर्मा , कर्मचारी


