4 साल से ​बहिष्कृत परिवार की पुलिस ने कराई समाज में वापसी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अंतर जातीय विवाह के बाद बहिष्कृत हुए परिवार की पुलिस ने समाज में चार साल बाद वापसी कराई है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश के बाद बसंतपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। इसके बाद समाज के प्रति​ि​न​िधयों ने परिवार को वापस समाज में शामिल करने का फैसला लिया है। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि मोहारा निवासी प्रार्थीया ने वरिष्ठ कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसमें उसने अंतर जातीय विवाह के बाद उसके पति और ससुराल पक्ष को कुम्हार समाज द्वारा चार साल से सामाजिक कार्यक्रमों और ग​ितविधियों से अलग कर देने की जानकारी दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बैठक रखी गई। जिसमें दोनों पक्षों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी गई। पुलिस के प्रयास से कुम्हार समाज ने परिवार को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का फैसला लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *