श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 487 लोगों ने करवाई जांच

भास्कर न्यूज | नूरपुरबेदी श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल अस्पताल में लालपुरा परिवार ने एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर लगाया। इसका उद्घाटन अजयवीर सिंह लालपुरा ने किया। इसमें 487 लोगों की मुफ्त जांच और कई महंगे टेस्ट किए गए। शिविर में डॉ. राज करण सिंह, डॉ. रुपिंदर, डॉ. विकास और डॉ. देव आशीष सेठ की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर में लालपुरा ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल उनका सपना था, जो अब साकार हो चुका है। इसके माध्यम से लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। आने वाले समय में अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि लोगों को इलाज के लिए शहरों का रुख न करना पड़े। अस्पताल की प्रमुख हरदीप कौर लालपुरा ने कहा कि पहले इंसानियत संस्था के प्रयासों से लगातार लगाए जा रहे शिविरों का क्षेत्रवासियों को बड़ा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर वीना कुमारी, सुरजीत कुमार घाहीमाजरा, नवीन कुमार, धर्मिंदर सिंह भिंदा, राकेश कुमार गोजा, ब्लॉक समिति सदस्य बाल कृष्ण कुक्कू, कुलजिंदर लालपुर, इंदरपाल सिंह सैनी, कृष्ण कुमार अत्तरी, रणवीर राणा, संतोष सिंह (पूर्व सरपंच), विक्की साकपुर, मनोहर लाल फौजी, सुरजीत बावा, बलविंदर सिंह पप्पू सैनी, बलजीत कानपुर खूही, महेंद्र पाल रोरुआना, कर्म सिंह लंबरदार, भजन सिंह भट्टी, मोहन सिंह मास्टर, विशाल (सरपंच ठाणा), जगत सिंह, राकेश, रोशन लाल टेडेवाल, मिंदर पाल, कैलाश चंद्र, परमजीत सिंह सैनी माजरा, रणवीर सिंह बड़वा, सुरजीत सिंह और हरजिंदर सिंह जिंदू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *