बाबा बलबीर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चरण गंगा स्टेडियम का लिया जायजा

श्री आनंदपुर साहिब| स्थानीय चरण गंगा स्टेडियम में शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रमुख जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा होला महल्ला के प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर डीसी आदित्य डेचलवाल, एडीसी अभिषेक गुप्ता, एसएसपी मनिंदर सिंह, एसडीएम जसप्रीत सिंह और डीएसपी जशनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहीं। जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेडियम में चल रहे अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इसी स्टेडियम में निहंग सिंह बाने में कुछ लोगों ने हुड़दंग करने की कोशिश की थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे तत्वों की पहले ही पहचान कर कार्रवाई की जाए। भास्कर न्यूज|श्री आनंदपुर साहिब होला महल्ला को ध्यान में रखते हुए चरण गंगा स्टेडियम में वन विभाग ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। मालूम हो कि होले महल्ले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इसलिए प्रशासन ने पहले ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेडियम और इसके आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे को हटाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी लगातार इस कार्य में जुटे हुए हैं। वन विभाग की टीमों द्वारा घास-फूस की कटाई-छंटाई, सूखे पत्तों और झाड़ियों की सफाई के साथ-साथ खुले मैदान को समतल करने का काम भी किया जा रहा है। इससे न केवल साफ-सफाई बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के आसपास खतरनाक पेड़ की टहनियों को भी काटा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि होला महल्ला के दौरान चरण गंगा स्टेडियम सहित कई खुले मैदान अस्थायी ठहराव और कार्यक्रमों के लिए उपयोग किए जाते हैं। ऐसे में समय रहते सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। वन विभाग ने शहरवासियों और संगत से अपील की है कि त्योहार के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और प्रशासन का सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही होला महल्ला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सकता है। श्री आनंदपुर साहिब| पंजाब सरकार के श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोटपा एक्ट के तहत अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। हेल्थ इंस्पेक्टर बलवंत राय ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत बुधवार को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कचहरी रोड तथा श्री गुरु रविदास चौक क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों के चालान काटे गए। इसके साथ ही दुकानदारों को तंबाकू से बने उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के बारे में सख्त हिदायत दी गई है। वहीं, उल्लंघन की स्थिति में जुर्माना लगाने की चेतावनी देते हुए शहर की पवित्रता बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर तंबाकू और उससे बने उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एसएमओ डॉ. अमरिंदर सिंह ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। तंबाकू के उपयोग से गले का कैंसर, मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर आदि रोग हो सकते हैं। हेल्थ इंस्पेक्टर बलवंत राय ने बताया कि कोटपा एक्ट 2003 के तहत तंबाकू और उससे बने उत्पादों को खुले रूप में बेचना प्रतिबंधित है और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ऐसे उत्पाद बेचना कानूनी अपराध है। श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर घोषित किया गया है, तो हम सभी का दायित्व है कि इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहें। श्री आनंदपुर साहिब| डीसी कम जिला मजिस्ट्रेट आदित्य डेचलवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए 27 फरवरी से 4 मार्च तक जिला रूपनगर की सीमा में सतलुज दरिया, अन्य नदियों और नहरों में आम लोगों के स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। ऐतिहासिक होला महल्ला का पर्व 27 फरवरी से 4 मार्च तक कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। प्रशासन के ध्यान में आया है कि मेले में बड़ी संख्या में लोग सतलुज दरिया और नहरों में स्नान करते हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना का खतरा बना रहता है। इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *