सुबह हल्की ठंडक के साथ दिनभर बादल छाने से सुहावना रहा मौसम

भास्कर न्यूज| रोपड़ पिछले कई दिन से लगातार तेज धूप और बढ़ते तापमान के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिस कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने मौसम में ठंडक महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की ठंडक रही और पूरा दिन बादलों की आवाजाही के कारण तेज धूप नहीं निकली। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
मालूम हो कि पिछले कुछ दिन से लगातार धूप निकलने के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर बढ़ने लगा था। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम फसलों के लिए अनुकूल है। हालांकि यदि बादल लंबे समय तक बने रहते हैं या वर्षा होती है तो इसका असर फसलों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *