अमृतसर | आर्य समाज बाजार श्रद्धानंद अमृतसर में कार्यकारी अध्यक्ष वैदिक प्रवक्ता डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में ऋषिबोध उत्सव पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हवन यज्ञ से की गई, जिसमें आर्य समाज स्कूल के बच्चों ने विशेष रूप से आहुतियां हवन में डाली। डॉ. पवन कुमार त्रिपाठी ने आर्य समाज और ऋषि दयानन्द सरस्वती जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आर्य समाज स्कूल की प्रिंसिपल अनीता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महामंत्री पवन टंडन, बलराज जूली, विद्यासागर, आचार्य पवन शर्मा, मुकेश शास्त्री, तेज नारायण शास्त्री, सिकंदर शास्त्री, निरंजन देव आदि मौजूद रहे।


